फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दिन में तीखी धूप, शाम को बरसीं राहत की बूंदें

विज्ञापन
बारिश के बीच गुजरतीं युवतियां।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बुधवार को सुबह से खिली तीखी धूप ने सभी को पसीने से भिगोया। दिनभर लोग लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। इसके बाद शाम हो मौसम ने करवट बदली और बारिश ने लोगों को राहत दी। बुधवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री चढ़कर 34 डिग्री व न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं फुहार पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

दिनभर कड़ी धूप के बाद मौसम का मिजाज शाम हो अचानक बदल गया। करीब 7:35 बजे झूमकर बादल बरसने लगे। करीब 18 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों पर चहलकदमी कर रहे लोगों को तर-बतर कर दिया। दिन भर धूप-छांव के बीच गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दिलाई। बारिश के साथ चलने वाली हवा ने मौसम सुहाना कर दिया। बारिश कुछ देर बाद थम गई, लेकिन फुहारें देर रात तक जारी रहीं। फसलों को भी इन दिनों पानी की बेहद जरूरत है। इस लिहाज से किसान भी बारिश से बेहद खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें