सीतापुर। जिला प्रशासन और लोक भारती की टीम ने शनिवार को 10 ब्लॉकों की 860 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) के पौधे लगाए। इसकी शुरुआत परसेंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मूसेपुर मुतवल्ली से की गई। यहां नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु, एमएलसी पवन सिंह चौहान, डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अंकुर अग्रवाल ने पूजन अर्चन के साथ हरिशंकरी के पौधे रोपित किए। महमूदाबाद में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने हरिशंकरी पौधे रोपे। कार्यक्रम की थीम हरिशंकरी माला अभियान रही।
2024 में एमएलसी पवन सिंह चौहान की पहल पर हरिशंकरी माला अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। नौ ब्लॅाकों की 735 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी के पौधे लगाए गए थे। शेष 10 ब्लॉको में इस साल हरिशंकरी के पौधे लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इसके लिए सीडीओ निधि बंसल ने संबंधित ब्लॉकों में नोडल अफसर नामित किए। मुख्य कार्यक्रम मूसेपुर मुतवल्ली में हुआ।
यहां एमएलसी पवन सिंह चौहान, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु, डीएम और एसपी ने हरिशंकरी के पौधे राेपे। 860 ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी के पौधे लगाए। इस दौरान मेगा पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। कमलेश सिंह, दीपक सिंह, टीपी सिंह, प्रधान प्रेमचंद लोधी, प्रमुख राजेंद्र राजवंशी, नवीन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
महमूदाबाद रेंज में आयोजित पौधरोपण महाअभियान में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की थीम एक पेड़ मां के नाम रही। प्रतिभागियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। महोली रेंज में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में दिल्ली-लखनऊ मार्ग की पटरी पर ग्राम नेरी के निकट मुख्य अतिथि विधायक शशांक त्रिवेदी ने पौधे लगाए।