फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरगांव विधायक की तबीयत बिगड़ी

Sun, 02 Apr 2017 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरगांव से भाजपा विधायक सुरेश राही की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिवार वालों ने आननफानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। करीब एक घंटे के  इलाज के बाद चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह देते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। 
विज्ञापन


रविववार को हरगांव विधायक सुरेश राही ने परिवार के सदस्यों से गले में दर्द व बोलने में दिक्कत हो गई थी। इस पर परिवार उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने विधायक सुरेश की जांच की।

जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि मामूली दिक्कत है, जो कुछ ही देर में ठीक हो जाएगी। सीएमएस डॉ. एके गौतम ने बताया कि विधायक जी को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अनियमित खानपान व आराम न कर पाने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन


उनके गले में हल्की सूजन आ गई थी। यह सूजन अधिक बोलने व ठंडा पेय पीने की वजह से आ गई है। उचित इलाज देने के बाद उन्हें आराम की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें