फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 15 किमी का चक्कर काट कर पहुंचना पड़ा विद्यालय

Sat, 05 Oct 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। नैपालापुर से लहरपुर मार्ग पर पड़ने वाली क्रॉसिंग समपार संख्या 89 बृहस्पतिवार देर रात बंद कर की गई। शुक्रवार को भी इसके बंद रहने से इस मार्ग पर से गुजरने वालों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर काफी दिक्कत उठाना पड़ी। सबसे अधिक परेशानी इस रूट पर स्थित स्कूल विद्यालय व डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हुई। उन्हें विद्यालय पहुंचने व वापस घर आने के लिए 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ा।
विज्ञापन

यह समपार फाटक अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के नाम से जाना जाता है। इस मार्ग पर कसरैला, तालगांव लहरपुर तंबौर कस्बे के साथ ही एक इंटर व डिग्री कॉलेज के साथ कुछ अन्य स्कूल स्थित है। इस क्रॉसिंग को पार करने के बाद ही बच्चे स्कूल व कॉलेज पहुंच पाते हैं। इसके बंद होने के कारण विद्यार्थियों को खैराबाद मार्ग से जिला मुख्यालय तक का 15 किमी का चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ा। अन्य वाहन चालकों को भी क्रॉसिंग बंद होने के कारण लगे जाम में घंटों फंस कर परेशानी उठाना पड़ी।
ट्रैक की मरम्मत के कारण बंद हुई क्रॉसिंग
देर रात जेसीबी के सहारे पूरे ट्रैक को खोदा गया था। इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज सिंह ने बताया कि मजदूरों की सहायता से ट्रैक की मरम्मत की गयी है। शुक्रवार देर रात बाद ही क्रासिंग को फिर से खोल कर रूट पर बाधित संचालन को सामान्य बनाया जा सकेगा। दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें