फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: दुकानदारों व ग्रामीणों की सहूलियत के लिए बनवाई हाट

Thu, 16 Feb 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर/सीतापुर। ब्लॉक बिसवां के मुईजुद्दीनपुर में नव निर्मित हाट का सांसद राजेश वर्मा और विधायक निर्मल वर्मा ने लोकार्पण किया। अब यहां साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों को खुले आसमान तले नहीं बैठना पड़ेगा। वे टीन शेड के नीचे दुकान लगा सकेंगे।
विज्ञापन

हाट का निर्माण 25 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। लोकार्पण समारोह में सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में साप्ताहिक बाजारों का बहुत महत्व है। इन बाजारों से ग्रामीणों को अपनी घर गृहस्थी का सामान एक ही जगह मिल जाता है। वही ग्रामीणों को रोजगार भी मिलता है। इसलिए सरकार हाट बाजार में पक्का निर्माण करा रही है।
बाजार आने वाले दुकानदारों व ग्राहकों को गर्मी, बरसात में कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने कहा भाजपा सरकार में चहुंमुखी विकास हुआ है। सरकार ने बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिया है। खंड विकास अधिकारी काजल ने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।
विज्ञापन

प्रधान मो. नईम ने बताया बाजार में 20 गुणा 80 के दो टीन शेड का निर्माण, गेट व इंटरलॉकिंग आदि के कार्य करीब 25 लाख में कराए गए हैं। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव, उत्तम वर्मा, अनुज शुक्ला, अरविंद वर्मा, राजू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें