फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गैरहाजिर रहने पर महिला रोग विशेषज्ञ हो सकती हैं बर्खास्त

Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी महमूदाबाद की महिला रोग विशेषज्ञ सेवा से बर्खास्त हो सकती हैं। डिप्टी सीएम ने सोमवार को एक्स पर टवीट कर इसकी जानकारी दी। इसमें उन्होंने एक माह का नोटिस देकर बर्खास्त करने की चेतावनी दी। हालांकि उन्होंने चिकित्सक का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन

डॉ. सुकृति शुक्ला एक फरवरी 2024 से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रही हैं। सीएमओ ने कई बार उनको नोटिस देकर जवाब मांगा लेकिन उनकी तरफ से कोई अधिकृत जवाब नहीं दिया गया। सीएमओ ने यह सूचना शासन को उपलब्ध करा दी थीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने हैंडल से जानकारी दी कि सीएचसी महमूदाबाद में तैनात चिकित्सक को सेवा से बर्खास्त करने के लिए एक माह का नोटिस देकर कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आशीष सिंह ने बताया कि सुकृति को कई बार नोटिस दिया जा चुका है लेकिन वह जवाब नहीं दे रही हैं। शासन को इसकी सूचना दे गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें