फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रभात फेरी व भंडारे के साथ गुरु पर्व महोत्सव का समापन

Sun, 11 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। महर्षि गुरदयाल दास उदासीन आश्रम कटरा संगत का छह दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव में शनिवार प्रातः काल श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाली। भंडारे के उपरांत आयोजित सत्संग के साथ महोत्सव संपन्न हो गया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर महर्षि गुरदयाल दास के जयकारे लगाए। छह दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने महंत दामोदर शरण दास की अगुवाई में कटरा संगत से प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

यह प्रभात फेरी नया बाजार, बीसीएम मार्ग होती हुई प्राचीन शीतलन ताल पहुंची। यहां पर बनी दिवंगत उदासीन संतों की समाधियां पर क्रमवार विधि विधान से महंत दामोदर शरण दास सहित श्रद्धालुओं ने तर्पण किया। इसके बाद प्रभात फेरी बीसीएम मार्ग से होती हुई हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। यहां से प्रभात फेरी भूलनपुर स्थित मां गौरी देवी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मां गौरी देवी सहित सभी देवी देवताओं का दर्शन परंपरा के अनुसार किया।
हनुमान मंदिर पहुंची प्रभात फेरी का सभासद राकेश चंद्र गुप्त ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत प्रभात फेरी कटरा संगत वापस पहुंचकर समाप्त हुई। कटरा संगत में आयोजित भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर महर्षि गुरदयाल दास के जयकारे लगाए। इस अवसर पर कटरा संगत के प्रबंधक संतोष मिश्रा, प्रमोद मिश्र, अमन मिश्रा, पूर्णिमा मिश्रा, अरविंद मिश्र, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें