फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 12 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंगलवार को सिखों ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गुरु की वंदना के गीत व संगीत के साथ सिख युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। लंगर के भी आयोजन किए गए। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर में शहर के गुरुद्वारा से हुआ।

गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। सिख युवाओं की गतका पार्टी ने शोभायात्रा के दौरान तलवारबाजी, लाठी, भाला, कृपाण से युद्धाभ्यास के करतब दिखाए।
विज्ञापन


इस दौरान आग के बीच तलवारबाजी व लाठी का करतब देख लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हो गए। शोभायात्रा में बाल पंच प्यारे भी शामिल थे। शोभायात्रा के आगे सिख धर्म के पुरुष व महिलाएं झाड़ू लगाकर सड़क को साफ कर रहीं थी।

वहीं पंजाब के बैड समेत, पीएसी, गुरुद्वारे, गुरु नानक स्कूल के बैंडों ने अलग ही समा बांधा। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड से अस्पताल रोड होते हुए गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

प्रेम नगर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने लंगर छका। शोभायात्रा में पंजाब, रामपुर, लखनऊ समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सिख समाज के लोग आए थे। इस अवसर पर केशर सिंह, कृपाल सिंह, सतनाम सिंह, जसवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

सजाया गया था शहर
गुरु गोविंद सिंह साहब प्रकाशोत्सव को देखते हुए सिख धर्म के अनुयायियों ने शहर को सजाया था। लालबाग चौराहे पर दो गेट बनाए गए थे। जगह-जगह झंडे लगाकर शोभायात्रा के स्वागत का इंतजाम किया गया था। शहर के प्रेम नगर मोहल्ले को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।   
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें