फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मौके पर बाइक बरामद हुई है। शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एसपी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। रामकोट इलाके के पिपरी कलां गांव निवासी श्रवण कुमार (45) पुत्र परमेश्वर सोमवार को बाइक से खेत की ओर गया था। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पड़ोस में बाइक पड़ी थी।
श्रवण के शरीर पर गोलियां के कई निशान थे। हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। खबर पाकर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, कोतवाल उमाकांत दीपक ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। श्रवण की हत्या किसने और क्यों की, इस बारे में पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

एसपी एलआर कुमार का कहना है कि युवक खेत की ओर गया था। उसका खेत में ही शव पड़ा मिला है। उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों व हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें