सिधौली। कबरन गांव में मिलान फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को प्रोत्साहन एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महिला दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में गुड़िया यादव प्रथम स्थान पर रहीं। दूसरे पर पूनम मौर्या व तृतीय स्थान सुनीता मौर्या रही। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डॉ. संदीप यादव ने पुरस्कृत किया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मिलान फाउंडेशन के रजनीश कुमार व पूजा पाल मौजूद रहे।