फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सामूहिक विवाह में जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत, छह घायल

Fri, 12 Dec 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। फरखपुर धन्नाग मार्ग पर बृहस्पतिवार को छाए कोहरे के कारण विशुनपुर के पास सुबह करीब सात बजे एक ई रिक्शा, ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में ई रिक्शा सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इनमें सामूहिक विवाह में शामिल होने परसेंडी जा रहा एक दूल्हा भी शामिल था। गंभीर रुप से घायल दूल्हे ने सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
टीकर बहादुरपुर गांव निवासी अंकित कुमार (19) का अपने पिता शिवकुमार (45), मां शिवपति (42), छोटे भाई अवनीश (16), रिश्तेदार रामदेवी (46) और रमाकांत (59) के साथ ई रिक्शा से अंगदपुर परसेंडी जा रहे थे। अंकित की सामूहिक विवाह योजना में शादी होनी थी। ई रिक्शा को गांव के ही अंकित सिंह (35) चला रहे थे। बिशुनपुर गांव के पास ई रिक्शा के आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

धुंध के कारण ई रिक्शा चालक ट्रैक्टर ट्राली को देख नहीं पाया। इससे पहले कि वह ब्रेक लगाता, ई-रिक्शा जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे अंकित कुमार के साथ ई रिक्शा में सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉ सुधीर पांडेय ने बताया कि सीएचसी से अंकित कुमार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें