फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिलों की ग्रिड फेल, 19 मिनट में आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ से आई मुख्य विद्युत लाइन की ग्रिड फेल हो गई। इससे सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व शाहजहांपुर की आपूर्ति ठप हो गई। मुख्य लाइन में ब्लैक होल होने से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। चारों जिले की आपूर्ति बंद हो गई। अफसरों की टीम तत्काल मरम्मत में जुट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही महज 19 मिनट के अंदर सीतापुर सहित अन्य जनपदों की आपूर्ति बहाल हो गई। उसके बाद जिले के ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बहाल की गई। यह किस वजह से हुआ। इसके कारणों का पता लगाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम अब गहनता से जांच करेंगी।
लखनऊ से आई मुख्य विद्युत लाइन हुसैनगंज पॉवर हाउस से जुड़ी हुई है। यहां से सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व शाहजहांपुर जनपद को आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार पूर्वाह्न अचानक 11.45 मिनट पर ग्रिड फेल हो गई। चारों जिले के लाइन में ब्लैक होल उत्पन्न हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वह टीम को लेकर तत्काल हुसैनगंज उपकेंद्र पर दौड़े।
विज्ञापन

टीम ने तत्काल तकनीक फॉल्ट तलाशना शुरू कर दी। 19 मिनट बाद 220 केवी हुसैनगंज की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद जिले के अन्य उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल हुई। इसी प्रकार अन्य जिलों की भी आपूर्ति शुरू हो गई। यह कैसे हुआ है, इसके कारणों का पता लगाने के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन की एक टीम जांच करेगी। उसके बाद ही इसके कारणों का पता चल सकेगा।
विद्युत पारेषण खंड सीतापुर के अधिशाषी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि मेन ग्रिड में फॉल्ट आ गई थी। 19 मिनट के अंदर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इसके कारणों का पता लगाने के लिए अब टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें