फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच बच्चों के परिजनों को दिया ग्रीन गोल्ड कार्ड और पौधा

Fri, 04 Jul 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को आयोजित एक पेड़ मां के नाम के कार्यक्रम तहत केंद्र पर जन्मे पांच बच्चों के परिजनों को ग्रीन गोल्ड कार्ड सर्टिफिकेट व पौधे बांटे गए। पौधरोपण महाअभियान के तहत अभिभावकों को ग्रीन गोल्ड कार्ड सर्टिफिकेट तथा एक-एक आम व सागौन का पौधा दिया गया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने बताया कि यह पौधा परिवार में खुशी के अवसर पर सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन में समृद्धि व वृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पौधे की देखरेख व सुरक्षा आप लोग अपने बच्चों की तरह ही करें। ये रोपित पौधा भविष्य में वृक्ष बनकर आपकी संतान की तरह आपके यश, कीर्ति और वैभव बढ़ाएगा तथा वृद्धावस्था में आपका सहयोगी बनेगा।
इस मौके पर उप क्षेत्रीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण को हरा-भरा बनाने तथा बच्चों के जन्म को यादगार बनाने के लिए ग्रीन गोल्ड कार्ड सर्टिफिकेट व एक पौधा एक से सात जुलाई के मध्य जन्मे बच्चों के परिजनों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. आदित्य सिंह, बीसीपीएम मनोज कुमार वर्मा, धर्मेंद्र मौर्य, वन दरोगा अरविंद गिरी, वन दरोगा रविकांत सहित स्वास्थ्य व वनकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें