फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गोवशं मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ब्लॉक कसमंडा की ग्राम पंचायत रेवरी में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गोआश्रय स्थल पर मृत गोवंशों के शव परीक्षण तक सुरक्षित न रखने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एसडीएम सिधौली नेे 14 मई को डीएम को जांच आख्या भेजी थी।
विज्ञापन

विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत रेवरी में स्थित अस्थाई गोआश्रय स्थल में 13 मई को मृत गोवंशों के संबंध में हुए विवाद की जांच आख्या एसडीएम सिधौली संतोष कुमार राय ने 14 मई को डीएम को भेजी थी। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (प्रशासक) को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण घटना होने का उल्लेख करते हुए इनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी। कुछ अन्य जिम्मेदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में डीपीआरओ मनोज कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश यादव को निलंबित कर दिया है। इसकी पुष्टि उनके द्वारा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें