गेहूं खरीद योजना में रखरखाव को लेकर बेहद लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को मुख्यालय के तीन क्रय केंद्रों पर बारिश के बीच सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। जिले भर में कुल 108 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
किसानों से गेहूं खरीदा तो जा रहा है, लेकिन उसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एसएस, पीसीएफ, विपणन शाखा ने क्रय केंद्र खोल रखे हैं।
यहां पर कर्मचारी कल्याण निगम, यूपी एसएस व पीसीएफ ने मैदान में ही खरीदे गए गेहूं के ढेर व बोरियां लगा रखी हैं। बुधवार को शहर में झमाझम बारिश हुई। जिम्मेदारों ने खरीदे गए गेहूं पर तिरपाल डालना तक उचित नहीं समझा। नतीजा गेहूं के ढेर व बोरियाें में भरा गेहूं पानी में भीगता रहा।