राज्यपाल राम नाईक मंगलवार को नैमिषारण्य आएंगे। वे यहां पर कालीपीठ में महाराष्ट्री धर्मार्थ समारोह में शिरकत करेंगे। सोमवार को डीएम अमृत त्रिपाठी व एसपी सौमित्र यादव ने तैयारियों का जायजा लिया।
मुआयने में सफाई इंतजाम संतोषजनक न होने पर डीएम ने एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। हैलीपैड के करीब से निकले बिजली के तारों को हटवाने के भी मातहतों को निर्देश दिए। कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री ने बताया कि राज्यपाल के कालीपीठ आगमन का यह दूसरा मौका है।
इससे पूर्व बीते मार्च को कालीपीठ में आयोजित मराठी आयोजन में वे शामिल हो चुके हैं। इस बार पनेवल रायगढ़ महाराष्ट्र से पधारे 850 श्रद्धालुओं की ओर से कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री एवं ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित जगदंबा प्रसाद के सानिध्य में आयोजित होने वाले हरिनाम सत्संग ज्ञानेश्वरी मूल पारायण में राज्यपाल शामिल होंगे।