फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुकानें ढहाकर मुक्त कराई एक करोड़ की सरकारी भूमि

Wed, 03 Dec 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अवैध दुकानों को ढहाती जेसीबी।
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गईं चार पक्की दुकानों को बुलडोजर की मदद से मंगलवार को ध्वस्त करा दिया गया। न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। इस जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नगर के मजाशाह चौराहे से केसरीगंज मुख्य मार्ग पर छावनी के निकट एक निजी धर्म कांटे के पास खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्की दुकानें बना ली गई थीं। गाटा संख्या 454 रकबा लगभग 2 बीघा पर सफी उल्ला व बरकत उल्ला ने चार दुकानों का निर्माण करा लिया था।
मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नोटिस देकर धारा 67 के तहत बुलडोजर से दुकानें ढहाकर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया है। जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अमर सिंह, लेखपाल राहुल यादव व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें