फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए फौजी का सरकारी सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। संदना इलाके के अनोगी गांव में छुट्टी पर आए फौजी का सरकारी सामान व सेना स जुड़े दस्तावेज चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में चोरी की घटना दर्ज करने को तहरीर दी है। दूसरी तरफ पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। सीओ ने मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

संदना इलाके के अनोगी गांव निवासी सुखपाल सिंह का कहना है कि बीती 13 मार्च की रात उसके घर में चोरी हुई थी। इसमें छुटटी पर आए उसके फौजी बेटे रोहित कुमार सिंह के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज सहित क्लोथिंग कार्ड, हेल्थ कार्ड, कैंटीन कार्ड, आईकार्ड व मूवमेंट आर्डर भी चोर साथ ले गए।
आरोप है कि घटना की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी मामले को लेकर पीड़ित सुखपाल सिंह गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इस संबंध में सीओ मिश्रिख एमपी सिंह ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीक हो रही है क्योंकि घर से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। चोर सिर्फ छु्टी पर आए फौजी से जुड़े सरकारी सामान को ही साथ लेकर गए। मामले की जांच बाद इसमें कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें