सुमली नदी की सफाई के दौरान सिल्ट में फंसी पोकलैंड मशीन को नदी से निकालने में प्रशासन के पसीने छूट गए हैं। लगातार कड़ी मशक्कत के बाद तीसरे दिन भी मशीन को बाहर नहीं निकाला जा सका।
यह मशीन बाबाकुटी पुल के पास सिल्ट सफाई के दौरान मंगलवार को नदी में फंस गई थी। इसे निकालने में दो पोकलैंड मशीनें व दो क्रेन लगाई गईं। कई मजदूरों के साथ पानी निकालने में 12 पंपिंग सेट की भी मदद ली जा रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक कि जहां पर पोकलैंड धंस रही है वहां दलदल के साथ एक प्राकृतिक कुआं भी है। कुएं का पानी निकालने के लिए करीब 12 पंपिंगसेट चलाए जा रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। पोकलैंड को निकालने के लिए दो अन्य पोकलैंडों के साथ सैकड़ों क्विंटल लकड़ी उसके इर्द-गिर्द डाली जा चुकी है पर यह मशीन धंसती जा रही है।