फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा आवेदन पत्र में संशोधन का मिला मौका

Mon, 14 Dec 2015 11:31 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां से कॉलेज नामावली प्राप्त करके विद्यार्थियों के डाटा से मिलान करेंगे। अगर किसी आवेदन में गलती है तो उसके लिए शुद्घिपत्र भराकर कार्यालय में जमा कर देंगे। जहां से सीधे शासन को भेज दिया जाएगा। यह कवायद मंगलवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड एग्जाम कराए जाते हैं। 2016 में होने वाली परीक्षा को लेकर जुलाई माह से एडमिशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। सितंबर तक विद्यार्थियों ने आवेदन किए। हाईस्कूल की परीक्षा में 28 हजार 82 बालक व 25 हजार 67 बालिकाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

इसी प्रकार इंटर की परीक्षा में 19 हजार 926 बालक व 16 हजार 970 बालिकाओं ने फॉर्म भरे हैं। इन आवेदनों में विद्यार्थी अक्सर तमाम गलतियां कर देते हैं। गलत जानकारी के कारण उनके प्रमाणपत्र व मार्कशीट पर भी यह अंकित हो जाता है। फिर इसे दुरुस्त कराने के लिए विद्यार्थियों को बोर्ड के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


जिससे उनको दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसे देखते हुए शासन ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया है। डीआईओएस को नामावली उपलब्ध करा दी गई है। इस नामावली में विद्यार्थी के आवेदन की समस्त जानकारी मौजूद है। बच्चे इस नामावली में अंकित जानकारी को देखकर अपना डाटा मिलान कर सकेंगे।

अगर कहीं पर कोई दिक्कत है तो उसके लिए शुद्घि पत्र भरेंगे। यह शुद्घि पत्र डीआईओएस के माध्यम से सीधे बोर्ड को भेज दिया जाएगा। जहां से प्रमाणपत्र व अंकपत्र पर सही जानकारी फीड हो सकेगी। इस पर डीआईओएस ने कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वह कार्यालय से नामावली प्राप्त कर लें और जानकारी अपडेट करके 20 दिसंबर तक इसे जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें