सीतापुर। शासन ने शनिवार देर रात शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, जौनपुर में बीएसए रहे गोरखनाथ पटेल को सीतापुर का बीएसए तैनात किया गया है। (संवाद)