मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार के साथ खिलाड़ी।
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुई 69वीं माध्यमिक मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन नौ सितंबर को हुआ था। इसमें आदित्य, मुस्कान सिंह, सौम्या पाल, अर्पणा शुक्ला, आराध्या बघेल, शुभम सैनी, विशाल आरती सहित कुल सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके बाद ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सुरेंद्र ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मेंं ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सातों खिलाड़ी मिर्जापुर में 14 से 16 सितंबर तक होने वाले 69वीं प्रदेशीय विद्यालीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव सिंह, सचिव अवधेश नंदन पांडेय ने खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक लाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।