फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जंगली जानवर के हमले से बकरी जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर/संदना। सिधौली वन रेंज के मोहारपुरवा में शनिवार की रात जंगली जानवर ने घर के बाहर बंधी बकरी पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बकरी को छोड़कर जानवर जंगल की तरफ भाग गया। हमले में बकरी घायल हो गई। ग्रामीण हमलावर जानवर के बाघ होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि वन विभाग की टीम को मौके से कोई पग चिह्न नहीं मिले। इससे हमलावर जानवर की पहचान को लेकर सिधौली रेंजर ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, मिश्रिख वन रेंज में खेवटा जंगल के पास तेंदुए के ताजा पग चिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। सिधौली वन रेंज में सरायन नदी की तलहटी में मोहारपुरवा गांव बसा है। शनिवार की देर रात गांव निवासी रमेश की घर के बाहर बंधी बकरी चिल्लाई तो उनकी नींद खुली। रमेश के मुताबिक टॉर्च जलाकर देखा तो बाघ की तरह दिखने वाले जानवर ने बकरी को दबोच रखा था। यह देख घबराए रमेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल व ग्रामीणों की आहट सुनकर जानवर बकरी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सिधौली रेंजर रोहित निगम ने बताया कि टीम भेजी गई लेकिन मौके पर कोई पग चिह्न नहीं मिले हैं। इसलिए हमलावर जंगली जानवर के संबंध में सटीक जानकारी नहीं हो पाई है।
वहीं, मिश्रिख वन रेंज में तेंदुए की सक्रियता लगातार बनी हुई है। कांबिंग के दौरान रविवार को खेवटा जंगल के पास फिर तेंदुए के ताजा पगचिह्न पाए गए हैं। इससे पहले भी क्षेत्र में कई बार तेंदुए के पग चिह्न मिल चुके हैं। पिछले सप्ताह जंगल में बने फार्म पर रहने वाले सरदार इंद्रजीत ने सड़क पर तेंदुए को टहलते देखने का दावा किया था। तेंदुए की लगातार सक्रियता से इलाके में दहशत बनी हुई है। फाॅरेस्टर अनिल यादव ने बताया कि तेंदुए के पगचिह्न मिलने पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें