फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जर्मनी, जापान जाएं, हर माह लाखों कमाएं

Sat, 18 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। जिले के युवा जर्मनी, जापान व इस्राइल में कामगार के रूप में नौकरी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रोजगार संगम पोर्टल पर आवेदन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन 31 जनवरी तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि देश के बाद अब युवाओं को विदेशों में नौकरी का मौका मिल रहा है। जर्मनी, जापान और इस्राइल में उच्च वेतन के साथ रोजगार संगम पोर्टल पर नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं।
रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। बताया कि जर्मनी, जापान और इस्राइल सरकार से करार के बाद सहायक नर्स, केयर टेकर संग कई पदों पर नौकरी के लिए अवसर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी की अंग्रेजी के साथ संबंधित देश की भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। युवाओं के पास कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन अधिकारी में आकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

कहां कितने पद खाली
जर्मनी में 250 पद : एक वर्ष के अनुभवी नर्सिंग डिप्लोमा, बीएससी नर्सिंग,जीएनएम डिग्रीधारक कर सकेंगे आवेदन। वहां अस्पतालों, विशेष क्लीनिकों, पुनर्वास केंद्रों और वृद्धों की देखभाल के लिए रखा जाएगा। सप्ताह में पांच दिन व आठ घंटे प्रतिदिन नौकरी करनी होगी। 20 से 40 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान करीब 2.30 लाख रुपये प्रतिमाह होगा।

जापान में 50 पद: केयर टेकर व केयर गिवर पदों के लिए 20 से 27 साल तक के एक वर्ष के अनुभवी युवा आवेदन कर सकते हैं। 1.17 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन होगा।

इस्राइल में 5000 पद: इनमें 90 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। 25 से 45 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन्हें 1.32 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें