फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने वोले वाहन चालकों को फूल दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने नेशनल हाइवे पर खैराबाद इलाके में स्थित टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन प्रवीण कुमार सिंह ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे वाहन चालकों को फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। बताया, यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। परिवहन विभाग का लक्ष्य सड़क हादसों को कम करना है।
विज्ञापन

उन्होंने कोहरे में फाग लाइट के साथ रेडियम टेप लगाकर वाहन चलाने की अपील की। यात्री कर अधिकारी शैहपर किदवई ने बाइक पर बैठ कर महिलाओं से अपील की कि वह घर से पुरुषों द्वारा बाइक निकालने से पहले अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक करुणेश सिंह, टीएसआई रामजतन, एआरएम विमल राजन व टोल प्लाजा प्रबंधक अंकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें