फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती को दें जन आंदोलन का रूप: विशेष सचिव

Mon, 02 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने रविवार को बिसवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंदुनी के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था, स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं का हाल जाना। आंगनबाड़ी केंद्र में उन्होंने बच्चों और माताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायत कमुआ में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों से भेंटकर उनकी विधियों की जानकारी ली। विशेष सचिव जी ने किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि इसमें ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाई जाए। इस कार्य को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाए, ताकि ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता को बल मिले। बिसवां बीडीओ सुमित सिंह, एबीपी-सीएम फेलो ओंकार प्रसाद गुप्ता सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें