सीतापुर। रेउसा के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती निवासी रोहित कठेरिया की तीन वर्षीय मासूम बेटी अंशिका उर्फ गोलू घर के दरवाजे पर खेल रही थी। तभी उधर से गुजरे मधुमक्खियों के झुंड ने अंशिका पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर लोग दौड़े।
आनन-फानन में धुआं सुलगाकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से अंशिका को स्थानीय कस्बे में ही प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाकर दिखाया। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई है।