सीतापुर। रामकोट थाना इलाके में बुधवार को तालाब के किनारे एक बच्ची रोती हुई मिली। उसकी आवाज सुनकर वहां से निकल रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची लावारिस है। पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश करने की कोशिश की पर पता नहीं चल सका है।
रामकोट पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि कस्बे के ही तालाब के किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी है। इस पर फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्ची लावारिस है। पुलिस टीम ने उसे महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची स्वस्थ है।