फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से शारदा नहर में डूबी किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। अपनी बहन के साथ सुबह शौच के लिए निकली एक किशोरी पैर फिसल जाने से शारदा नहर में डूब गई। बहन ने घर पहुंचकर सारा वाक्या बताया। परिवारीजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली तालगांव के मजलिसपुर में रहने वाली रोहिणी (15) पुत्री अस्पताली शुक्रवार की सुबह 6 बजे अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए निकली थी। पिता अस्पताली ने बताया कि रोहिणी का स्वास्थ्य पिछले काफी दिनों से खराब था। इसके चलते शौच कर वापस आते समय उसे फिर नित्यक्रिया का आभास हुआ।
इस पर वह पानी लेने शारदा नहर में चली गई। किनारे से पानी लेते समय अचानक पैर फिसलने से नहर में डूब गई। छोटी बहन ने दुपट्टे के सहारे उसे खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह भागकर घर आई और सारी वाक्या बताया।
विज्ञापन

जब तक मौके पर पहुंचते रोहिणी पानी के तेज बहाव में बह गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। तालगांव कोतवाल रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें