फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क पार करते समय कार की टक्कर से बच्ची की मौत

Mon, 18 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क पार कर रही एक बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना थानगांव के गांव गुमई निवासी ममता (10) बीते शुक्रवार को अपनी मां के साथ मामा की सगाई में शामिल होेने गई थी। रेउसा के गांव करसा में उसकी ननिहाल है। वापस आते समय मुगलनपुरवा तिराहे पर सड़क पार करते समय बहराइच की ओर जा रही कार ने उसको टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। एसओ घनश्याम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें