फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते शुक्रवार को पांच वर्षीय बालिका संग दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव के प्रधान का पुत्र है। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस उसका उपचार करवा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली मिश्रिख के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि शुक्रवार शाम प्रधान का पुत्र मनोज उसकी पांच वर्षीय पुत्री को दुकान से बिस्किट दिलाने के बहाने ले गया था। जब ज्यादा देर तक बालिका वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह गांव के पास स्थित नाले के पास मिली। परिजनों ने उसकी हालत देखकर पूछताछ की तो बालिका ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद घटना के बारे में बताया। उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। शनिवार सुबह हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए एएसपी दक्षिणी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम लगा दी थी। शनिवार सुबह एसओजी और थाना मिश्रिख की संयुक्त पुलिस टीम ने धनधारी जंगल छावन मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओजी के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह ने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान मनोज के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज के पास से एक अवैध असलहा, एक जिंदा कारतूस व 400 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें