फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से दबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। छप्पर के नीचे सो रही दो साल की बच्ची की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। उसका नौ वर्षीय भाई बालबाल बच गया। उसके पिता ने दीवार मालिक पर उसे गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सदरपुर इलाके के तकिया मजरा पहाड़ापुर गांव निवासी आशाराम की दो साल की बेटी गुंजन व नौ साल का बेटा रोहित शनिवार रात घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात को बारिश के बाद पड़ोस के ही रामसंजीवन की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। इससे गुंजन व रोहित दब गए।
आननफानन में ग्रामीणों ने दोनों को दीवार का मलबा हटाकर बाहर निकाला। इस बीच गुंजन की मौत हो गई और उसका भाई मामूली चोटिल होकर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद खबर पाकर कानूनगो संतोष यादव, लेखपाल राजकुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

घटना को लेकर मृतका के पिता का आरोप है कि रामसंजीवन से उसकी रंजिश चल रही थी। इस वजह से उसने जानबूझ कर दीवार गिरा दी है, जिससे उसकी पुत्री की मौत हो गई।
इस बारे में तहसीलदार अशोक वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में रास्ते का विवाद था। विवाद के कारण रास्ते में पानी भरा हुआ था। इससे दीवार गिर गई। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। एसओ दिनेश सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें