फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से बालिका की मौत

Fri, 21 Aug 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दीवार गिरने से एक बालिका की मलबे में दबकर मौत हो गई। दीवार के निकट ही मनरेगा योजना में काम चल रहा था।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि लापरवाही के चलते दीवार गिरी है। घटना के संबंध में खंड विकास अधिकारी ने जांच की बात कही है।

ग्राम रघुनाथपुर पैंडापुर में मनरेगा के तहत मार्ग निर्माण व नाली निर्माण चल रहा था। मजदूर नाली के लिए जगह साफ कर रहे थे।

गांव के छोटे लाल की पुत्री अंशिका देवी (5) घर के बाहर खड़ी थी। मजदूर छोटे लाल के घर की दीवार के नीचे खोदाई कर रहे थे।

इसी बीच अचानक दीवार गिर गई, काम कर रहे मजदूर तो निकल भागे, लेकिन बालिका नहीं भाग सकी। जिसके कारण उसके ऊपर दीवार भरभराकर ढह गई।

स्थानीय नागरिकों ने आननफानन मलबे को हटाया और बालिका को बाहर निकाला लेकिन तब तक बालिका की दबकर मौत हो चुकी थी। बालिका के परिवारीजनों ने प्रधान व मजदूरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान के इशारे पर मजदूरों ने दीवार को जानबूझकर अधिक खोद दिया। जिसके कारण दीवार गिर गई और बालिका की दबकर मौत हो गई। उधर, प्रधान ने इस घटना को लेकर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें