फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इलाज के दौरान बालिका की मौत

Fri, 13 Mar 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा। निजी क्लीनिक में बृहस्पतिवार की रात एक बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन गांव के लोगों ने कुछ ही देर में समझौता करा दिया। रसूलपुर निवासी सात वर्षीय बालिका की अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने गांव में चल रहे एक क्लीनिक में इलाज करवाया। इलाज के कुछ ही देर बाद ही बालिका की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। परिजनों ने बालिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें