फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेंगे 296 लोहिया आवास

Tue, 23 Jun 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोहिया आवासों को लेकर वित्तीय वर्ष 2014-15 के संशोधित लक्ष्य को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 8 करोड़ 14 लाख की लागत से जिले में 296 आवासों का निर्माण होगा।
विज्ञापन


समग्र गांव में लोहिया आवासों का निर्माण कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में 42 समग्र गांव में 2444 आवासों को मंजूरी मिली थी। पात्रता चयन के बाद लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो गया।

जिसको लेकर प्रशासन ने 296 आवास और स्वीकृत करने की पत्रावली प्रमुख सचिव ग्राम विकास को भेजी थी। शासन स्तर से इस संशोधित लक्ष्य को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना निदेशक केके सिंह ने बताया कि संशोधित लक्ष्य को मंजूरी मिल गई है। बजट आते ही लाभार्थियों के खाते में भेज दिया जाएगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें