फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा का कहर, 38 परिवार बेघर

Fri, 08 Jul 2016 10:51 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांजरी क्षेत्र में घाघरा का रूप विकराल होता जा रहा है। वह तटीय क्षेत्र में तेजी से कटान कर रही है। बीते 24 घंटों में घाघरा ने रेउसा क्षेत्र के श्रीराम पुरवा में कटान तेज कर दी है। इससे 38 परिवार सड़क पर आ गए हैं।
विज्ञापन


कोनी व सिसैया बाजार में भी घाघरा नदी का सितम जारी है। उधर, बैराजों से पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। सबसे अधिक पानी घाघरा बैराज से छोड़ा गया है, जिसकी वजह से घाघरा के जलस्तर में इजाफा होने के आसार हैं।

थानगांव के श्रीराम पुरवा में घाघरा नदी कटान कर रही है। लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। गांव के कल्लू, शिवनाथ, जयराम, मौजी लाल, रामधार, श्रीकेशन, रामू, छोटे लाल, मंगली, रमेश, महेश, पुतान, जनकराज, जगदीश, प्रमोद, लालजी समेत 38 लोगों के घर कटकर नदी में बह गए हैं।
विज्ञापन


जिसकी वजह से ये परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। बारिश इनकी दिक्कतें और बढ़ा रही है। उधर, कोनी गांव में भी घाघरा कटान कर रही है। कोनी में घाघरा ने दो घरों में कटान किया है। इसके अलावा निर्मल पुरवा, गोड़ियनपुरवा, चंद्रभाल पुरवा आदि तटीय गांवों में घाघरा कटान कर रही है।

टापू पर बसे पचीसा गांव में भी घाघरा नदी कटान कर रही है। रामपुर मथुरा क्षेत्र के ग्राम शुक्लनपुरवा, नयागांव, कनरखी, अंगरौरा में घाघरा नदी के कटान की दहशत मची हुई है। घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शारदा व घाघरा बैराज से 169879 क्यूसेक पानी शारदा व घाघरा नदियों में छोड़ा गया।

यह पानी सीतापुर पहुंचने पर घाघरा नदी के जल स्तर में इजाफा करेगा। हालांकि लहरपुर क्षेत्र के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। इस क्षेत्र में उफना रही शारदा नदी के जल स्तर में नरमी देखी गई। बाढ़ का पानी नदी की तरफ खिसकते हुए देखा गया। इससे तटीय क्षेत्रों में राहत भरी सांस ली है। संपर्क मार्गों से भी पानी खिसक रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें