सीएम के फरमान पर यूपीटीएसयू के अधिशासी निदेशक, वरिष्ठ आईएएस विकास गोठवाल के साथ गेट्स फाउंडेशन के हेड बिल मिलिंडा की अगुवाई में टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ने सीएचसी का मुआयना किया। टीम ने प्रसव कक्ष तथा महिला वार्डों का निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। मुआयने में टीम ने शिशु जन्म-मृत्यु दर का अवलोकन किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्राप्त कीं। बाद में टीम ने आशा बहुओं और नर्सों के साथ बैठक में शासन की योजनाओं से अवगत कराया। कहा कि शासन द्वारा जो की ओर से जो भी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, उन्हें पात्रों तक पहुंचाने का कार्य करें। टीम ने बताया कि जिन जगहों पर शिशु व मातृ मृत्यु दर ज्यादा है। उन स्थानों पर पहुंचकर टीम द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. बीएम रमेेश, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, एसीएमओ डॉ. पीके सिंह, गीरेंद्र बिहारी, आईआर पाठक आदि मौजूद थे।