फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम जल्दी पूरे कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को खैराबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय में संक्रामक रोगी वार्ड, लैब कक्ष, पीड्रियाटिक रूम, मीटिंग हाल, रिकवरी कक्ष, शल्य कक्ष के साथ-साथ नई एक्स-रे मशीन का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में स्थापित किए जा रहे नए कक्षों व बेडों का भी निरीक्षण करके कार्यों को शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमाशंकर यादव को स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही परिसर में समुचित साफ सफाई को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।
कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के साथ ही फायर आडिट भी समय से पूरा कराने को कहा। उन्होंने मौके पर आक्सीजन आपूर्ति के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली पाइप की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. मधु गैरोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें