अब बुजुर्गों को पुष्कर और अजमेर यात्रा करने का मौका मिलेगा। ये सहूलियत देने को शासन ने समाजवादी श्रवण यात्रा के लिए बुजुर्गों से आवेदन मांगे हैं। इन स्थलों की यात्रा के लिए 30 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
यह आवेदन डीएम कार्यालय में जमा होंगे। मालूम हो कि अखिलेश सरकार ने बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा कराने को लेकर समाजवादी श्रवण यात्रा की शुरुआत की है। योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग धार्मिक स्थलों को भेजे जाते हैं। पहली बार इस योजना में सीतापुर से एक बुजुर्ग को हरिद्वार के लिए भेजा गया था।
जबकि इस बार प्रदेश सरकार समाजवादी श्रवण यात्रा में बुजुर्गों को पुष्कर और अजमेर के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। यह यात्रा जुलाई माह में निर्धारित की गई है। अजमेर और पुष्कर के धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए शासन ने बुजुर्गों से आवेदन मांगे हैं। आवेदकों को यात्रा के लिए सारी औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।