फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मनोयोग से मिलता मुकाम’

Tue, 25 Aug 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निरंतर मनोयोग से की गई पढ़ाई से विद्यार्थी सफलता के चरम पर पहुंच सकता है। यह बात आरएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी शाक्य ने कही।
विज्ञापन


वे मंगलवार को कॉलेज में आयोजित बीएससी प्रथम वर्ष के अभिमुखीकरण कर्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शाक्य ने छात्रों से कहा कि वह अपने जीवन में पढ़ाई को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आरसी वार्ष्णेय ने रैगिंग के संदर्भ में कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन पूर्ण माहौल में सभी सुरक्षित हैं। महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं चलती हैं।
विज्ञापन


गणित विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस मिश्र ने कहा कि जो छात्र अपने गुरु व माता-पिता के प्रति आदर भाव रखता है। वह देश व समाज में अपना स्थान बनाता है।

डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव ने अभिमुखीकरण कार्यक्रम की प्रस्तावना व उसके महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयवीर सिंह ने किया।

उन्होंने कहा कि मन की एकाग्रता से सफलता के सोपान तय किए जा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. ऊषा मिश्रा, डॉ. पवन यादव, डॉ. शालिनी साहनी आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें