फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर न्याय पंचायत में एक माह में बनेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम अनुज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रत्येक न्याय पंचायत में गोवंश आश्रय स्थल निर्माण के संबंध में बैठक हुई। सभी एसडीएम व बीडीओ को गोशाला निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर एक माह में गोशाला का निर्माण कराकर बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान करने के निर्देश दिए गये।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बीडीओ को हर ग्राम पंचायत में निराश्रित गोवंशों का सर्वेक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओं के सफलतापूर्वक संचालन के लिए गांवों के बीच रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ब्लॉकवार गोशालाओं में भूसे की उपलब्धता की समीक्षा की व प्रेरित किया कि क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों से अपील कर दान के रूप में अधिक से अधिक भूसा एकत्रित कराने के लिए अपना सहयोग दें।
उन्होंने गोआश्रय स्थलों पर रजिस्टर अपडेट रखने के निर्देश दिए जिसमें गोवंश की आमद का विवरण, भूसे की प्राप्ति और खपत का ब्योरा दर्ज किया जाए। इसके साथ ही भ्रमण रजिस्टर भी तैयार किया जाए जिसमें भ्रमण करने वाले पशु चिकित्सा अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के भ्रमण का विवरण और उनके द्वारा दर्ज की गयी टिप्पणियों की तफसील भी अंकित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने हर घर तिरंगा अभियान और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के विषय में भी चर्चा की और संबंधित अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। सीडीओ अक्षत वर्मा ने गोआश्रय स्थलों पर सघन पौधरोपण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहभागिता योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप गोवंशों को संरक्षित किए जाने के लिए भी कार्यवाही करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें