फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गदापुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसा सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण हुआ। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव निवासी राजेश की पत्नी ने खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस खोली, वैसे ही लीकेज हो रही गैस ने आग पकड़ ली और सिलेंडर धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन

महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके पर जमा ग्रामीणों ने मिट्टी, बालू, पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। तब तक सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग बुझाने से बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें