फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहली जनवरी से नहीं वसूला जाएगा कूड़ा उठान का शुल्क

Thu, 28 Dec 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। एक जनवरी से शहर में कूड़ा उठान का शुल्क वसूले जाने के आदेश पर विरोध शुरू हो गया है। इसे देखते हुए नगरपालिका ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त कर दिया है। नगरपालिका ने एक जनवरी से पूरे शहर में कूड़ा कलेक्शन का शुल्क लेने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

20 रुपये से लेकर पांच हजार तक का शुल्क तय किया गया था। इस आदेश के बाद सभासदों सहित शहरवासी इसका विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को कई वार्डों के सभासद ईओ से शिकायत करने पहुंचे। इसके बाद ईओ वैभव त्रिपाठी ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया अग्रिम आदेश तक पहले की तरह चल रही निशुल्क सुविधा लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें