फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व प्रत्याशी पर सामूहिक दुष्कर्म का केस

Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां निवासी महिला की तहरीर पुलिस ने सांसद पद के प्रत्याशी काशिफ अंसारी के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। एसपी के निर्देश पर मामले में केस दर्ज किया गया, जबकि स्थानीय पुलिस मामले को फर्जी मान रही थी। पीड़िता की सास का आरोप है कि बिसवां पुलिस जबरन उनकी बहू को मायके भेज मामले में सुलह कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक वह टीबी की मरीज है। 16 अप्रैल को अचानक पीड़िता की तबीयत रास्ते में खराब हो गई। उसी समय पीड़िता के पास बाइक से पूर्व प्रत्याशी काशिफ अंसारी आ गया और पास में ही क्लीनिक होने की बात कहकर दवा दिलाने की बात कही। पीड़िता विश्वास में आरोपी के साथ चली गई।
आरोपी ने युवती को बाइक पर बैठाया फिर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने जानमाल की धमकी देते हुए असलहे के बल पर अपने चार अन्य साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पहले इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना था, कि घटना संदिग्ध लग रही है लेकिन बाद में केस दर्ज किया गया। पीड़िता की सास ने पुलिस पर आधार कार्ड जमा करने के साथ ही पीड़िता को मायके भेजकर समझौता कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को केस दर्ज कराने के लिए निर्देशित दिया गया था। केस दर्ज हो गया है, जो भी बयान हुए हैं वह जज के सामने हुए हुए होंगे। अगर परिजनों को कोई आपत्ति है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

अंकुर अग्रवाल, एसपी सीतापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें