फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा घटी पर मुसीबतें नहीं

Tue, 25 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांजरी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घट रहा है, लेकिन मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विभिन्न बैराजों से मंगलवार को नदी में करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


इससे जलस्तर एक बार फिर से बढ़ेगा। इससे बाढ़ग़्रस्त क्षेत्र के ग्रामीणों की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार सुबह से रेउसा क्षेत्र के निर्मल पुरवा, रामलाल पुरवा, सिसैया बाजार, कोनी आदि दर्जन भर गांवों में भरा बाढ़ का पानी कम पड़ने लगा है।

इसके बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी अभी इतना कम नहीं पड़ा है कि बाढ़ का खतरा टल गया हो। उधर, तीनों बैराजों से मंगलवार को करीब 171976 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


यह पानी जब इधर से गुजरेगा, तो तबाही हो सकती है। इससे डरे ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन को मजबूर हैं। वहीं गांजर के कई क्षेत्रों में पानी के मामूली कम होने के कारण अब गांवों में कीचड़ व जलभराव जैसे हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन


कई गांवों में हैंडपंप पानी में डूबे हुए हैं। इससे लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। दूषित पानी पीने की वजह से लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें