फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Thu, 15 Jun 2023 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। जालिमपुर मंडौर में किशोरी का शव संदिग्ध हालात में केले के खेत में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी की मां ने कुछ परिजनों पर ही बेटी की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका देने का संदेह जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जालिमपुर मंडौर निवासी सुनीता देवी (16) कक्षा पांच की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर ही रहती थी। गुरुवार सुबह 10 बजे वह मां रामरती से नित्यक्रिया जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर करीब दो बजे गांव के ही कुछ बच्चे सुनीता के घर से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित केले के खेत में खेलने गए। यहां खेत में लगे इमली के पेड़ पर दुपट्टे से सुनीता का शव लटका देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
इसी बीच ग्रामीणों ने यूपी 112 को घटना की जानकारी दी। पीआरवी के साथ ही थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मां रामरती ने परिवार के ही एक करीबी रिश्तेदार पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है, लेकिन इसे लेकर तहरीर नहीं दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें