तंबौर इलाके के चहलुआ गांव निवासी अनमोल वर्मा चुनाव जीता था। उसके एक समर्थक ने गांव में रविवार रात आतिशबाजी की, जिससे गांव के ही प्रीतम के घर जलती फुलझड़ी गिर गईं जिससे प्रीतम का छप्पर जल गया व एक गोवंश की जलने से मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
इसके अलावा क्षेत्र के सीहपुर गांव निवासी जीती महिला प्रधान पति पप्पू वर्मा चुनाव जीतने के बाद गांव के ही मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए समर्थकों संग जा रहा था। इसी दौरान हारे प्रत्याशी समर्थकों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में जीते प्रत्याशी समर्थक जगत नरायन व संदीप जख्मी हुए।
वहीं विपक्ष का मौजीलाल जख्मी हो गया। इसी तरह तंबौर इलाके के खैरीपट्टी गांव के जीते प्रधान बृजमोहन का समर्थक पंकज सोमवार को बाजार में खड़ा था। इसी दौरान हारे प्रत्याशी समर्थक मनमोहन सिंह, राहुल सिंह व राममूर्ति ने पंकज की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।