फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर छापामारी, दूध का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नवरात्र के मद्देनजर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर में छापामारी अभियान चलाया।बड़े प्रतिष्ठानों में बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की। दूधिए से दूध का एक नमूना भरा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि रविवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इस दौरान उपयोग होने वाले फल, कूट्टू का आटा, मूंगफली का दाना, दूध सहित अन्य फलाहारी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता प्रभावित न हो, इसे लेकर शनिवार को अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट, वी मार्ट सहित कई बड़े प्रतिष्ठानों को चेक किया। यहां पर सीलबंद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता देखी। लेबलिंग व पैकेजिंग को चेक किया।
इसके बाद आरएमपी डिग्री कॉलेज के पास एक दूधिये से दूध का नमूना संग्रहित किया। अभिहित अधिकारी ने बताया नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें