फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंचे के खेल में हारने पर भिड़े दोस्त, धारदार हथियार से किया वार

Tue, 07 Oct 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के ग्वालमंडी इलाके में मंगलवार को कंचे के खेल में हारने पर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक किशोर ने अपने दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल किशोर को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार जारी है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


ग्वालमंडी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनका भाई अर्जुन (14) पानी की टंकी के पास खड़ा था। उसी समय उसका एक दोस्त आया और बांके से अर्जुन पर हमला कर दिया। बताया कि अर्जुन अपने दोस्त के साथ कंचे खेल रहा था।
इस दौरान खेल में पांच रुपये की शर्त लगी। जब अर्जुन जीत गया तो उसने पैसे मांगे। लेकिन उसके दोस्त ने पैसे नहीं दिए। इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद अर्जुन उनके पास आकर खड़ा हो गया। तभी उसके दोस्त ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद अर्जुन का दोस्त भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें