कमलापुर सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। 14 लाख रुपए व बाइक उपहार में देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक ही दिन में 32 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। कमलापुर इलाके के रायपुर निवासी कैलाश राठौर ने बताया कि उसके फोन पर 11 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। फोन पर बताया कि एक कंपनी से उपहार आया है। दिए गए खाता संख्या पर पैसे भेज कर गिफ्ट प्राप्त कर सकते हैं।
इस झांसे में आकर उसने 32 हजार रुपये भेज दिए। इस की जानकारी जब परिवारीजनों को हुई तो उसे बताया कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। उसने 112 पर सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 13 अगस्त को कमलापुर थाने में तहरीर दी। एसओ आरबी सुमन ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।